छत्तीसगढ़: गैंगरेप मामले में बर्खास्त सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार. FIR दर्ज होने के बाद से था फरार, अब हुई गिरफ्तारी…

कांकेर: गैंगरेप के मामले में बर्खास्त हुए पूर्व सब इंस्पेक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला सामने आने के बाद सब इंस्पेक्टर को बर्खास्त कर दिया गया था। वह लंबे समय से फरार चल रहा था।



 

 

 

मिली जानकारी के अनुसार भानुप्रतापपुर थाना में एक नाबालिक लड़की ने उपस्थित होकर एफआईआर दर्ज कराई थी कि वह 29 मार्च 2021 को भानुप्रतापपुर निवासी पूजा ठाकुर के घर रात को रुकी थी। वहां सुनीता साहू व पूजा उर्फ ऋतु कुमेटी भी थी। तभी तीन युवक आधी रात को उसके घर पहुँचे और पूजा ठाकुर ने घर का दरवाजा खोल कर उन्हें घर में घुसा लिया। फिर तीनों ने मिलकर पूजा ठाकुर , सुनीता साहू व ऋतु कुमेटी के सहयोग से उसके साथ गैंगरेप किया हैं। पुलिस ने मामले में पूजा ठाकुर समेत किशोर तिवारी, मनोज सिंह, विकास हरदानी, पूजा उर्फ ऋतु कुमेटी व सुनीता साहू के खिलाफ पॉक्सो व एक्ट्रोसिटी समेत विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया था।

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan Big Problem : शिवरीनारायण में लाखों की 'नाली' बनी मुसीबत, मोहल्ले-घरों में घुसा गटर का गंदा पानी, घर को छोड़ने की बेबसी, वार्ड में फैल सकती है संक्रामक बीमारी, लोग हो रहे बीमार, बदबू से जीना हुआ मुहाल...

 

 

मामला सामने आने के बाद हुआ था बर्खास्त:-
मामले में पुलिस ने पूजा उर्फ ऋतु कुमेटी, सुनीता साहू, विकास हरदानी व मनोज सिंह को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया था। प्रकरण का मुख्य आरोपी किशोर तिवारी मामला कायम होने के बाद फरार हो गया था। वह कोतवाली थाने में सब इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ था। बिलासपुर जिले का मूल निवासी किशोर तिवारी पहले आरक्षक हुआ करता था। फिर वन टाइम प्रमोशन स्किम के तहत सब इंस्पेक्टर बना था। बताया जाता है कि उसके पिता भी पुलिस विभाग में टीआई के पद से रिटायर्ड हुए हैं। मामला सामने आने के बाद कांकेर डीआईजी ने उसे बर्खास्त कर दिया था। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बिलासपुर में घूमता देखा गया है। जिस पर कांकेर पुलिस ने उसे दबिश दे कर गिरफ्तार कर लिया है। वही मामले का एक फरार आरोपी पूजा ठाकुर की तलाश पुलिस कर रही हैं।

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan News : शिवरीनारायण के सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 91 हजार के जेवरात और 7 हजार नगदी की चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज

error: Content is protected !!