Janjgir Big News : 7 साल की बच्ची की आंखों के सामने पिता ने की मां की हत्या, धारदार हथियार से किया संघातिक वार, आरोपी फरार, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. हसौद थाना क्षेत्र के अमलीडीह गांव में 7 साल की बच्ची के सामने पिता ने मां की हत्या कर दी. हत्या की वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और FSL की टीम को बुलाया गया है. पुलिस द्वारा फरार आरोपी की तलाश की जा रही है.

 



हसौद थाना के प्रभारी योगेश पटेल ने बताया कि अमलीडीह गांव के मनोज बरेठ की 10 साल पहले रमशीला से शादी हुई थी. उसकी 7 साल की बेटी भी है. मनोज, अपनी पत्नी रमशीला के चरित्र पर शंका करता था और इसी बात को लेकर विवाद होता है. देर रात पति-पत्नी में फिर विवाद हुआ, जिसके बाद मनोज बरेठ ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी रमशीला की हत्या कर दी.

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

पूरी वारदात 7 साल की बच्ची की आंखों के सामने हुई है. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है. घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

Related posts:

error: Content is protected !!