KBC: अब ‘कौन बनेगा करोड़पति’ पर कोरोना का साया…ये हुए कोरोना संक्रमित… जानिए

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को एक बार फिर कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने ट्वीटर पर दी। जिसके बाद उन्होंने अपने आप को क्वारंटाइन कर लिया है।

 



बॉलीवुड मेगास्टार ने अपनी कोविड -19 रिपोर्ट साझा कर हाल ही में उनके संपर्क में आए लोगों से अपील की, कि वे अपना कोरोना टेस्ट करवाएं। बिग बी सोनी टीवी के कौन बनेगा करोड़पति 14 की शूटिंग कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने ट्विटर किया, ‘अभी-अभी मेरी CoViD रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वे सभी जो मेरे आस-पास हैं, कृपया अपनी जांच करवाएं।’

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कथावाचक पं. अनिरुद्धाचार्य का कथा श्रवण करने नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल पहुंचे बम्हनीडीह, 'भागवत कथा श्रवण करने से मनुष्य को मिलती है मोक्ष की प्राप्ति'

दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव हुए बिग-बी

अमिताभ बच्चन को जुलाई 2020 में भी कोरोना हुआ था। देश में कोरोना की पहली लहर में बिग -बी पॉजिटिव हुए थे। अमिताभ के अलावा बेटे अभिषेक, बहू ऐश्वर्या और पोती आराध्या को भी कोरोना ने जकड़ लिया था।

तब अमिताभ को नानावटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और वे दो सप्ताह से अधिक समय तक वहां रहे थे। अमिताभ बच्चन फिलहाल सोनी टीवी के गेम शो कौन बनेगा करोड़पति 14 को होस्ट कर रहे है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : परिक्षेत्र स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दिखा नारी शक्ति का दमखम, बनाहिल में गूंजा खेल का जुनून, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की छात्रा राजवी कंवर को बेस्ट रेडर चुना गया...

Related posts:

error: Content is protected !!