छत्तीसगढ़ Good News : अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में बस्तर की बेटी ने किया नाम रोशन, मिक्स मार्शल आर्ट में दिखाया जौहर…मिला मेडल

जगदलपुर। बस्तर जिले के खिलाड़ी अब अंतरराष्ट्रीय प्रतियाेगिताओं में अपना जौहर दिखाने लगे हैं। अबुधाबी में आयोजित मिक्स मार्शल आर्ट के अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में बस्तर की रहने वाले पलक नाग ने रजत (सिल्वर) पदक जीतकर भारत के साथ छग का नाम रोशन किया है। फाइनल मुकाबले में उनका सामना अमेरिका के खिलाड़ी से हुआ।

 



जहां उन्होंने शानदार खेल का प्रदर्शन किया लेकिन सफल नहीं हो पाई और रजत पदक जीता। इसे पूर्व अपने बाकी मैचों में पलक ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। पलक नाग बेहद कम उम्र से मिक्स मार्शल आर्ट की खिलाड़ी रही है।

इसे भी पढ़े -  CG Big News : सूबेदार-उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित, 2 से 4 नवंबर तक होनी थी लिखित परीक्षा, CGPSC ने जारी किया आदेश, अभ्यर्थियों को झटका...

गौरतलब है कि पलक नाग का चयन अंडर 18 आयु वर्ग में हुआ था। आबूधाबी में आयोजित प्रतियोगिता में 42 देशों के 500 से ज्यादा खिलाड़ी शामिल हुए, पलक नाग शहर के निर्मल विद्यालय में कक्षा 12 वीं की छात्रा हैं जो बायो ग्रुप से पढ़ाई कर रही हैं।

पलक ने कहा कि 17 अगस्त से लेकर 22 अगस्त तक होने वाली हर मुकाबले में उन्होंने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई। लेकिन वह स्वर्ण पदक नहीं जीत पाई। इसका उन्हें दुख है लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी है। आने वाले दिनों में और अधिक परिश्रम करेगी।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Accident Death : भारत माला में बाइक सवार मवेशी से टकराया, बाइक सवार की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच...

Related posts:

error: Content is protected !!