Bhaji of Chhattisgarh : किसान दीनदयाल यादव ने फिर अलग कोशिश की, छत्तीसगढ़ की 36 भाजी को किया संग्रहित, घर की छत को भाजी से सजाया, देखने पहुंचते हैं दूसरे किसान

जांजगीर-चाम्पा. बहेराडीह गांव के प्रगतिशील किसान दीनदयाल यादव ने छत्तीसगढ़ की पहचान को बढ़ाने की बड़ी कोशिश की है और छग की 36 भाजी को संग्रहित किया है. किसान दीनदयाल यादव ने घर की छत में छग की 36 भाजी को गमलों में संग्रहित किया है और सभी भाजी के नाम को भी दीवार पर रेखांकित किया है. किसान दीनदयाल यादव के इस प्रयास को देखने पहुंचते हैं और उनकी तारीफ करते हैं.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने FCRA संशोधन विधेयक 2026 पर JPC की पहली बैठक में लिया हिस्सा

किसान दीनदयाल यादव ने घर की छत पर छग की 36 भाजी का ऐसा डेमो बनाया है, जिसे देखकर सभी लोग, किसान दीनदयाल यादव की कोशिश की सराहना करते हैं.

किसान दीनदयाल यादव के मुताबिक, छग में भाजी को सब्जी के रूप में बेहद पसंद किया जाता है और भाजियों में औषधि गुण भी मिलता है. किसान के मुताबिक, कई भाजी की अलग-अलग वेरायटी होती है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ आईटीआई बनाहिल में विश्वकर्मा पूजन एवं दीक्षांत समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

Related posts:

error: Content is protected !!