Janjgir Accident : तेज रफ्तार कार ने 11 मवेशियों को मारी ठोकर, 9 मवेशियों की हुई मौत, 3 मवेशी घायल, कार चालक के खिलाफ FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. सक्ती क्षेत्र के डोंगिया गांव में 11 मोविशियों को तेज रफ्तार कार ने ठोकर मार दी है. कार की ठोकर से 9 मवेशियों की मौत हो गई है, वहीं 3 मवेशी घायल हुए हैं. सक्ती पुलिस ने कार चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है.

 



दरअसल, डोंगिया गांव के सड़क में मवेशी बैठी हुए थे. इसी दौरान तेज रफ्तार कार आई और मवेशियों के ऊपर कार चढ़ा दी, जिससे 9 मवेशियों की मौत हो गई है और तीन मवेशी घायल है. फिलहाल, सक्ती पुलिस ने कार क्रमांक cg12 आर 4085 के चालक पीयूष गबेल के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!