Janjgir FIR : दो पक्षों में मारपीट, 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस, इस बात पर भिड़ गए दो पक्ष… पढ़िए खबर…

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला थाना क्षेत्र के कोसा गांव के कोलिहापारा में दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है और पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है.



पुलिस ने बताया, कोसा गांव की पूर्णिमा घोंसले ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी मां कोलिहापारा में रहती है, जो लकवा से पीड़ित है. जिनका देखरेख बहन दामाद अर्जुन बंजारे एवं उसकी बहन पुन्नीबाई लोग करते हैं. जब वह गली से आ रही थी, तभी बहन दामाद अर्जुन बंजारे गली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा. मामले में पुलिस ने आरोपी अर्जुन बंजारे के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 506 के तहत केस दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Korba News : कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश...

इसी तरह कोसा गांव के अर्जुन बंजारे ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने ससुराल में रहता है और अपनी लकवा पीड़ित सास की देखभाल अपनी पत्नी के साथ करता है. जब वह गली में अपने साथी भोलू बर्मन और बुधारू से बातचीत कर रहा था, तभी इसकी डेढ़ सास पूर्णिमा भोंसले आई और गली-गलौज क्यों कर रहे हो कहते हुए गली-गलौज करने लगी, जिसे मना किया तो उसके पति आकाश भोंसले, उसका बेटा विवेक भोंसले एवं उसकी बेटी प्रिया भोंसले, तीनों ने एक राय होकर गली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की. मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara News : JSW महानदी पॉवर कंपनी लिमिटेड में आयोजित '55वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह' कार्यक्रम का हुआ समापन, कार्यस्थल पर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य, सुरक्षा की दिलाई गई शपथ, प्रतियोगिता में विजेताओं को किया पुरुस्कृत

error: Content is protected !!