Janjgir Rally : छग सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी संघ द्वारा नियमितीकरण की मांग करते तिरंगा रैली निकाली गई, जमकर नारेबाजी की गई

जांजगीर-चाम्पा. जिला मुख्यालय जांजगीर में छग सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी संघ द्वारा नियमितीकरण की मांग करते तिरंगा रैली निकाली गई. यहां कर्मचारियों ने अपनी मांग को जमकर नारेबाजी की.

 



जिले भर से पहुंचे संविदा कर्मचारी पहले जांजगीर के बीटीआई चौक में जुटे, फिर रैली निकाली गई. रैली, विवेकानंद मार्ग से होते हुए पुराना जिला हॉस्पिटल मार्ग पहुंची, फिर रैली कचहरी चौक होते हुए एसडीएम ऑफिस पहुंची, जहां मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : दीपावली की सजावट में कभी खास पहचान रखने वाला जंगली पीला गेंदा विलुप्ति के कगार पर, किसान स्कूल के संचालक ने दिलाई नई पहचान, संचालक दीनदयाल यादव के प्रयासों को मिली राष्ट्रीय पहचान, भारत सरकार के पौधा किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण ने 11 जुलाई 2024 को जारी किया 2150 पंजीयन क्रमांक, वर्ष 2016 में संरक्षण एवं पंजीयन के लिए किया था आवेदन

छग सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी संघ ने पदाधिकारियों ने कहा है कि सरकार में आने से पहले घोषणा पत्र में नियमितीकरण करने की बात कही गई थी, लेकिन अब तक दिशा में सरकार ने कोई पहल नहीं की है, जिसके बाद लगातार आंदोलन करना पड़ रहा है.

error: Content is protected !!