Janjgir Accident : दो बाइक में आमने-सामने भिड़ंत, एक बाइक चालक को आई चोट, बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा थाना क्षेत्र के करनौद गांव में दो बाइक में आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई. एक बाईक चालक को चोट आई है और उसे बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती किया गया है. बिर्रा पुलिस ने अज्ञात बाईक चालक के खिलाफ IPC की धारा 279, 337 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



दरअसल, पोरथा गांव के रहने वाले चंद्रकुमार चौहान, वह काम करके बम्हनीडीह से बिर्रा की ओर जा रहा था. इसी दौरान वह करनौद गांव के गार्डन के पास पहुंचा था कि एक भाई चालक तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक बाइक को चलाते हुए चंद्र कुमार चौहान कि बाईक को ठोकर मार दी. बाइक की टक्कर से चंद्र कुमार चौहान को चोट आई है. रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया भी रहे मौजद... कई बड़े मुद्दों पर हुई चर्चा... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!