JanjgirChampa News: महंगाई पर हल्ला बोल कार्यक्रम में इंजी. रवि पाण्डेय ने कहा, ‘केंद्र की मोदी सरकार को जनता की समस्याओं से कोई मतलब नहीं, ये सिर्फ जनता को लूटने और अपना खजाना भरने में लगी है’

जांजगीर-चाम्पा.’’कमरतोड़ महंगाई के साथ-साथ रोजमर्रा की आवश्यक चीजे जैसे आटा, दही, पनीर, दाल पर जीसटी लगाने से यह बात प्रमाणित होता है कि केन्द्र की मोदी सरकार का शासन अंग्रेजो के शासन से मिलता जुलता है, इन्हें जनता की समस्याओ से कोई मतलब नही है, ये सिर्फ जनता को लूटने और अपना खजाना भरने मे लगे है’’ उक्त बातें नवागढ़ ब्लाक कांग्रेस के प्रभारी प्रदेश कांग्रेस सचिव इंजीनियर रवि पाण्डेय ने महंगाई पर हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत आयोजित पत्रकार वार्ता मे कही। उन्होने आगे कहा कि भाजपा ने सत्ता मे आने के बाद 2014 के यूपीए सरकार की तुलना मे 186 प्रतिशत ज्यादा टेक्स वसूल रही है। एक तरफ जनता से भरपूर टेक्स वसूला जा रहा है दूसरी तरफ लोगों को मिलने वाली सुविधाएं कम की जा रही है। गैस पर मिलने वाली सब्सिडी दो साल पहले ही खत्म कर दी गई है और हाल ही मे सरकार ने ट्रेन टिकट मे सिनियर सिटिजन को मिलने वाली छूट भी खत्म कर दी है। पत्रकारों के प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि मोदी सरकार के एक तरफ महंगाई की मार से जनता त्रस्त है तो दूसरी तरफ बेरोजगारी का दंश झेलने को मजबूर है। उन्होने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने हर साल 2 करोड़ रोजगार देने का वादा किया था लेकिन उनकी गलत नीतियो की वजह से 14 करोड़ लोग पिछले कुछ वर्षो मे बेरोजगार हुए और आंकड़ो से प्रमाणित होता है कि आज 20 से 24 वर्ष के आयु के 42ः युवा बेरोजगार बैठे है।

 



इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

भारतीय जनता युवा मोर्चा के हाल ही मे रायपुर मे किए गये प्रदर्शन पर जवाब देते हुए उन्होने कहा कि भाजपा के प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी के आन्ध्र्रप्रदेश मे 5.8 प्रतिशत, भा.ज. युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के राज्य कर्नाटक मे 3.5 प्रतिशत और संगठन प्रभारी जामवाल के राज्य म.प्र. मे 2 प्रतिशत बेरोजगारी दर है और वो छ.ग. मे जहा बेरोजगारी दर मात्र 0.8 प्रतिशत है वहा बेरोजगारी पर हल्ला बोल का नेतृत्व कर रहे है। इंजीनियर रवि पाण्डेय ने उनसे अपने राज्य की स्थिति पर पहले चिंता करने की बात कही।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

पत्रकार वार्ता मे पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन, ब्लाक कांग्रेस कमेटी नवागढ़ के अध्यक्ष शत्रुहनदास महंत, नगर पंचायत शिवरीनारायण के अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज तिवारी, मो. अजिज खान, प्रमोद पाण्डेय, वाजिद खान, रामेश्वर यादव, नरेश आदित्य, पवन कश्यप, राकेश कहरा, राकेश तिवारी, त्रिजुगी कश्यप, अजित बंजारे, रोहित यादव, बालकृष्ण यादव उपसरपंच, किशन बघेल, राजेश्वर साहू, शाहरूख खान, खगेन्द्र कश्यप, देवराम यादव, तेरस साहू, सल्लू कश्यप पार्षद, हरजित दिवाकर, रामचरण कर्ष, सनत कुमार साहू, विजय कुमार साहू, मुकेश कुमार, सुरेश रात्रे, शिवशंकर सोनी, धनंजय कर्ष, रामानुज कश्यप सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!