छत्तीसगढ़: प्रदेश में तेज हुई छात्रसंघ चुनाव की सुगबुगाहट, छात्र संगठनों ने की ये मांग

रायपुर. छत्तीसगढ़ में छात्रसंघ चुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। छात्र संगठनो द्वारा छत्तीसगढ़ में जल्द चुनाव कराए जाने की मांग की जा रही है। प्रदेश में पिछले 6 सालों से छात्र संघ चुनाव नहीं हो पाए हैं। पिछले 2 साल कोरोना संक्रमण के कारण भी एजुकेशन सेक्टर प्रभावित रहा। वहीं इस साल स्थितियां सामान्य है। ऐसे में जल्द से जल्द छात्र संघ चुनाव कराने की मांग हो रही है।

 



इसे भी पढ़े -  Kisaan School : दीपावली की सजावट में कभी खास पहचान रखने वाला जंगली पीला गेंदा विलुप्ति के कगार पर, किसान स्कूल के संचालक ने दिलाई नई पहचान, संचालक दीनदयाल यादव के प्रयासों को मिली राष्ट्रीय पहचान, भारत सरकार के पौधा किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण ने 11 जुलाई 2024 को जारी किया 2150 पंजीयन क्रमांक, वर्ष 2016 में संरक्षण एवं पंजीयन के लिए किया था आवेदन

चुनाव प्रक्रिया के लिए ये तारीख है निर्धारित

उच्च शिक्षा विभाग ने एकेडमिक कैलेंडर 2022-23 में छात्र संघ चुनाव प्रक्रिया के लिए 3 सितंबर से 9 सितंबर की तारीख निर्धारित की है। हालांकि शासन के निर्देश अनुसार ही छात्र संघ चुनाव पर मुहर लग सकती है। सरकार की ओर से अभी तक छात्र संघ चुनाव को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में 13 शासकीय विश्वविद्यालय और 11 प्राइवेट विश्वविद्यालय हैं। इनमें एक 1 केंद्रीय विश्वविद्यालय भी शामिल है। प्रदेश में लगभग 800 से अधिक कॉलेजों में 4 लाख से अधिक स्टूडेंट्स पढ़ाई कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!