दोस्त कहां घूम रहा है? इस तरह से पता करें Live Location; ये Apps आएंगी आपके काम..

हर किसी को जानने की उत्सुक्ता होती है कि इस वक्त दोस्त कहां होगा. लेकिन इस चीज को जानने के लिए या तो हम कॉल करते हैं या फिर मैसेज कर देते हैं. अगर आप भी दोस्त की लोकेशन को पता करना चाहते हैं तो इसका काफी आसान तरीका है. इसके लिए आपके दोस्त के फोन में मोबाइल डेटा/Wi-Fi और GPS का ऑन होना जरूरी है. तभी हम उनकी लाइव लोकेशन को देख सकते हैं. लेकिन हम जो तरीका बता रहे हैं उससे आप बिना किसी पचड़े में फंसे दोस्त की लोकेशन को पता कर सकते हैं…



इसे भी पढ़े -  Sakti News : विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को वेदांता पावर प्लांट के द्वारा दिया जा रहा मुआवजा, प्रभावित परिवारों तक पहुंचे रहे कंपनी प्रतिनिधि, दूसरे प्रदेशों के मृत कर्मचारियों के परिवारजनों को मुआवजा राशि देने की लिए गठित टीमें हुई रवाना, प्रभावितों की मदद के लिए कंपनी द्वारा वेदांता संवेदना केंद्र 24x7 हेल्पलाइन प्रारम्भ

 

 

मदद के हैं Google Maps और वॉट्सएप

भारत में ज्यादातर लोग गूगल मैप्स और वॉट्सएप का इस्तेमाल करते हैं. इसलिए हम आपको यहां गूगल मैप्स और वॉट्सएप के जरिए लाइव लोकेशन की जानकारी हासिल करने की पूरी प्रोसेस बता रहे हैं.

 

 

ऑन होना चाहिए लोकेशन शेयरिंग

आपके दोस्त को गूगल मैप्स पर ऑप्शन्स में जाकर लोकेशन शेयरिंग के ऑप्शन में जाना होगा. इसके बाद वो लोकेशन को शेयर कर सकता है. वहीं वॉट्सएप का प्रोसेस काफी सिंपल है. आपको चैट बॉक्स में जाकर प्लस साइन पर क्लिक करते ही लोकेशन ऑप्शन पर क्लिक करना है. यहां से लाइव लोकेशन भी भेजी जा सकती है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : विधायक ब्यास कश्यप ने गोपेश यादव ( अंशु ) को श्रम विभाग का बनाया प्रतिनिधि, विधायक का जताया आभार

 

वॉट्सएप पर सबसे खास बात है कि अगर आपका दोस्त लाइव लोकेशन का टाइम 1 घंटा करता है तो आप 1 घंटे तक देख सकते हैं कि दोस्त अभी किस लोकेशन पर है.

error: Content is protected !!