ऑनलाइन स्पेंडिंग पर 5% कैशबैक, SBI Card लाया ‘Cashback SBI Card’

एसबीआई कार्ड (SBI Card) ने ‘Cashback SBI Card’ लॉन्च किया है। इस कार्ड में कार्डहोल्डर्स को सभी ऑनलाइन स्पेंडिंग पर 5 पर्सेंट कैशबैक मिलेगा, इसमें मर्चेंट की कोई पाबंदी नहीं होगी। टियर-2 और टियर-3 शहरों समेत देश भर के कंज्यूमर्स ‘Cashback SBI Card’ के लिए डिजिटल एप्लीकेशन प्लैटफॉर्म SBI Card SPRINT के जरिए अप्लाई कर सकेंगे।

 



 

 

Cashback SBI Card में कैशबैक की ऑटो-क्रेडिट फैसिलिटी
कॉन्टैक्टलेस कार्ड, स्पेशल ऑफर के तहत पहले साल मार्च 2023 तक के लिए फ्री है। कंपनी ने बताया है, ‘Cashback SBI Card के कस्टमर्स सभी स्पेंडिंग पर अनलिमिटेड 1 पर्सेंट कैशबैक पा सकेंगे। वहीं, 10000 रुपये तक प्रति मंथली स्टेटमेंट साइकल पर सभी ऑनलाइन स्पेंडिंग में कैशबैक बढ़कर 5 पर्सेंट हो जाएगा।’ Cashback SBI Card कैशबैक की ऑटो-क्रेडिट फैसिलिटी के साथ आता है, जो कि यूजर्स को स्टेटमेंट जेनरेशन के 2 दिन के भीतर इंटाइटल्ड कैशबैक के ऑटोमैटिक क्रेडिट की सहूलियत हेता है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के साथ जिंदल वर्ल्ड स्कूल की छात्राओं ने मनाया रक्षाबंधन, नगर पालिका टीम को बांधी राखियां

 

 

हर साल 4 कॉम्प्लीमेंट्री डोमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज विजिट की सुविधा
Cashback SBI Card में कई दूसरे खास फीचर्स भी हैं। कार्ड में यूजर्स को हर साल 4 कॉम्प्लीमेंट्री डोमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज विजिट्स (हर 3 महीने में एक विजिट) की सहूलियत मिलती है। कार्ड में 1 पर्सेंट फ्यूल सरचार्ज वेवर भी ऑफर किया जाता है, जो कि 500 से 3000 रुपये के ट्रांजैक्शन अमाउंट के लिए वैलिड है। Cashback SBI Card की एनुअल रिन्यूअल फीस 999 रुपये (टैक्स अलग से) है। कैशबैक एसबीआई कार्ड वीजा प्लैटफॉर्म पर उपलब्ध है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के साथ जिंदल वर्ल्ड स्कूल की छात्राओं ने मनाया रक्षाबंधन, नगर पालिका टीम को बांधी राखियां

Related posts:

error: Content is protected !!