पेंशन योजनाओं के 19.85 लाख हितग्राहियों को मिली पेंशन, लॉकडाउन में बुजुर्ग, विधवा, परित्यक्त और दिव्यांगजन को राहत

रायपुर. समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्ध, विधवा, परित्यक्त और दिव्यांगजनों के लिए संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत प्रदेश के 19 लाख 85 हजार हितग्राहियों को मार्च माह तक की पेंशन राशि का भुगतान कर दिया गया है। इन हितग्राहियों को प्रतिमाह लगभग 72 करोड़ रूपए पेंशन राशि का वितरण किया जाता है। इससे कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान लागू लॉकडाउन में हितग्राहियों को आर्थिक राहत मिलेगी।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 4 लाख 87 हजार हितग्राहियों, सुखद सहारा योजना के तहत 2 लाख 28 हजार, मुख्यमंत्री पेंशन योजना के तहत 3 लाख 84 हजार, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 6 लाख 66 हजार 976, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के तहत एक लाख 85 हजार तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तजन पेंशन योजना के तहत 32 हजार 513 इस तरह कुल 19 लाख 85 हजार हितग्राहियों को पेंशन भुगतान किया गया है।

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'
error: Content is protected !!