Nitin Gadkari News: 2024 तक रुक जाएंगी देश में सड़क दुर्घटनाएं! केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया… सरकार का ये खास प्लान…जानिए

देश में सड़क दुर्घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। जिससे कई लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ रही है। इन्हीं पर जानकारी देते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि सड़क हादसों को रोंकने के लिए केंद्र सरकार लगातार काम कर रही है। गडकरी ने ये भी बताया कि साल 2024 तक सरकार की ये कोशिश भी है कि सड़क हादसों को 50 फीसदी तक रोंका जा सके।

 



2024 तक घट जाएंगे सड़क हादसे

नितिन गडकरी ने कहा है कि इस समय पर सेफ्टी सबसे जरूरी है। देशभर में हो रहे सड़क हादसों को रोकने के लिए सरकार की ओर से खास प्लान बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि हादसों को रोकने के लिए उनका कारण जान कर उसको दुरुस्त करना जरूरी होगा। इस तरह से साल 2024 तक सड़क हादसों में कमी की जा सकेगी।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

सेफ्टी ऑडिट की दी जाएगी ट्रेनिंग

उन्‍होंने कहा कि मंत्रालय इंजीनियरिंग के छात्रों को सेफ्टी ऑडिट की ट्रेनिंग देगा। बेंगलुरू में सड़क परिवहन मंत्रालय का दो दिवसीय मंथन कार्यक्रम चल रहा है। गडकरी ने बेंगलुरू में परिवहन मंत्रालय के कार्यक्रम मंथन को संबोधित करते हुए इस बारे में जानकारी दी है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

2020 में 18 फीसदी घटे सड़क हादसे

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2020 में कुल 366138 सड़क हादसे हुए हैं। वहीं, इन हादसों में 131714 लोगों की मौत और 348279 लोग घायल हुए हैं। साल 2019 की तुलना में यह 18 फीसदी कम हैं। बता दें 2020 में हुए लॉकडाउन की वजह से इन हादसों में काफी कमी आई है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!