Anupama Spoiler: पारितोष को रंगे हाथों पकड़ेगी `अनुपमा`, सामने आएगा बेटे के अफेयर का सच, मचा बवाल..

नई दिल्ली: Anupama Serial Upcoming Spoiler: छोटे पर्दे का मशहूर शो ‘अनुपमा’ (Anupamaa) में इन दिनों नए ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. मेकर्स शो को सुपरहिट बनाने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं. हाल ही में किंजल मां बनी है और उसने बेटी को जन्म दिया है. किंजल के मां बनने के बाद शाह और कपाड़िया हाउस में खुशी की लहर दौड़ रही है, लेकिन इसी बीच राखी को परितोष के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में पता चलता है. इसी कारण शो में आज कल जमकर हंगामा चल रहा है.

 



 

 

शो में आएगा ये बड़ा ट्विस्ट

‘अनुपमा’ के अपकमिंग एपिसोड में कई बड़े भूचाल आने वाले हैं. पारितोष के अफेयर की सच्चाई अब अनुपमा के सामने आने वाली है. इस बार अनुपमा के बड़े बेटे ने उसका सिर शर्म से झुका दिया है. अनुपमा शो में आपने अब तक देखा होगा कि किंजल की बेटी आने के बाद घर में अब उसका नामकरण है. इस दौरान अनुपमा, अनुज, छोटी अनु, बरखा और अंकुश भी शाह परिवार के घर सेलिब्रेशन के लिए आते हैं.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

 

 

अनुपमा के समाने आएगा सच

इसी बीच किंजल के बच्चे के नामकरण में राखी दवे पारितोष के एक्स्ट्रा मेरिटियल अफेयर का खुलासा करने जा रही है. दरअसल, अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में अनुपमा के हाथ पारितोष का मोबाइल फोन लग जाएगा. इसमें वह संजना का वॉइस मैसेज देखेगी. अनुपमा को परितोष के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में पता चलते ही बड़ा झटका लगता है.

 

 

किंजल और पारितोष को होगा तलाक?

वॉइस मैसेज में संजना, तोषू से कहती है कि वह राजकोट से अहमदाबाद आ रही हैं. ऐसे में अनुपमा अपने बेटे को रंगे हाथों पकड़ लेगी और उसका गुस्सा सातवें आसमान में पहुंच जाएगा. इतना ही नहीं, अनुपमा पारितोष पर हाथ उठाएगी. अनुपमा और वनराज के बाद शाह परिवार में अब एक और तलाक हो सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुपमा अपने बेटे और बहू का तलाक करवाने वाली है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

 

परितोष ने दी सफाई

अनुपमा बेटे का गिरेबान पकड़कर उससे सवाल करती है कि कह दे यह झूठ है? इसपर राखी दवे कहती है, ‘यह क्या जवाब देगा, इसकी सारी रंगरलियों के सबूत हैं मेरे पास.’ राखी दवे की बातें सुनकर तोषू भी जवाब देने से पीछे नहीं हटता है और कहता है, ‘आप लोग समझते क्यों नहीं हैं. किंजल गर्भवती थी और ऐसे में किसी दूसरी औरत की तरफ आकर्षित होना आम बात है.’

 

 

इसके जवाब में अनुपमा कहती है, ‘आम है? कितनी आसानी से मर्द अपने नाजायज संबंध को सही ठहराने के लिए जायज वजह ढूंढ लेते हैं. किसी भी मर्द को यह अधिकार नहीं है कि वह अपनी पत्नी को धोखा दे, लेकिन यह बात मैं किंजल को कैसे बताऊं, क्योंकि आज सबसे नाजुक स्थिति में उसे अपने पति की सबसे ज्यादा जरूरत है.’

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!