Driving License: घर बैठे मिल जाएगा ड्राइविंग लाइसेंस, सरकार ने किया ये बड़ा ऐलान; नहीं लगाने पड़ेंगे RTO Office के चक्कर. जानिए कैसे…

Apply for Driving License Online: जिस ड्राइविंग लाइसेंस को बनवाने के लिए आपको कभी RTO ऑफिस के बार-बार चक्कर लगाने होते थे. इस काम को अब सरकार ने और आसान कर दिया है. अब आप घर बैठे-बैठे ड्राइविंग लाइसेंस (Driving license) से लेकर व्हीकल रजिस्ट्रेशन (Vehicle Registration) जैसे कई काम के लिए अप्लाई कर सकते हैं. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of Road Transport and Highways of India) ने नागरिकों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस और कंडक्टर लाइसेंस से लेकर परमिट से जुड़ी करीब 58 सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया है. इससे पहले लोग केवल 18 सेवाओं का फायदा ले पाते थे. सरकार के इस ऐलान के बाद लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना भी आसान हो जाएगा.



इसे भी पढ़े -  नकली Engine Oil बर्बाद कर सकता है गाड़ी का इंजन, ऐसे पहचानें असली और नकली का फर्क

 

 

 

मिलेंगी ये सुविधाएं

इन 58 ऑनलाइन सेवाओं का फायदा उन लोगों को मिलेगा जिनका आधार वेरिफिकेशन हो चुका है. मंत्रालय ने कहा है कि आधार वेरिफिकेशन के बेस पर लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन, ड्राइविंग लाइसेंस का रिन्यूअल और डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े कई काम घर पर बैठे हो जाएंगे. इसके साथ ही इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट के लिए आवेदन करना, लाइसेंस में एड्रेस अपडेट कराना और व्हीकल ट्रांसफर के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है.

 

 

https://twitter.com/MORTHIndia/status/1571105898726297600?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1571105898726297600%7Ctwgr%5E25ee21b6ec4a29964416d42524f3b13ab26ba67b%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fzeenews.india.com%2Fhindi%2Fbusiness%2Fget-your-driving-license-at-home-government-news-policy-rto-office-services-online-nitin-gadakri%2F1357824

 

 

सेवा का लाभ लेने के लिए ये बात है जरूरी

इन सेवाओं का लाभ कोई भी शख्स उठा सकता है बस उसके पास आधार कार्ड होना चाहिए. इसके साथ शख्स को अपने आधार कार्ड का वेरिफिकेशन भी कराना होगा. अब आप सोच रहे होंगे कि जिनके पास आधार कार्ड नहीं है उनका क्या होगा. आपको बता दें कि सरकार ने उनका भी पूरा ख्याल रखा है जिनके पास अब तक आधार कार्ड नहीं है, CMVR- 1989 के नियम के अनुसार आधार के अलावा कोई वैकल्पिक डॉक्यूमेंट जमा किया जा सकता है. मंत्रालय ने कहा है कि ऑनलाइन सुविधाओं की संख्या में इजाफा करने से RTO Office में भीड़ कम होगी. इसके साथ लोगों का समय भी खूब बचेगा.

इसे भी पढ़े -  फोन में बार-बार गायब हो रहा नेटवर्क? तो इन आसान तरीकों से मिनटों में करें ठीक

error: Content is protected !!