JanjgirChampa Loot Arrest : सोने की चेन को लूटकर फरार हुए आरोपी को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. चांपा पुलिस ने सोने की चेन को लूटकर फरार होने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.



चांपा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि आरोपी आलोक, पप्पू यादव एवं अन्य द्वारा एकराय होकर मारपीट कर सोने की चेन को लूट लिया था. रिपोर्ट में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 147, 148, 323, 394, 120B के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : विधायक ब्यास कश्यप के प्रयासों से तालाब एवं नाला में तट बंध, पिचिंग निर्माण के लिए 40 लाख की मिली स्वीकृति

पुलिस ने प्रकरण के अन्य आरोपियों को पूर्व में न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया था. प्रकरण के आरोपी राजू यादव उर्फ दुर्गेश यादव घटना दिन से फरार था. पुलिस ने आरोपी के चांपा आने की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस स्टाफ ने आरोपी दुर्गेश यादव को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है और आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बिहान की महिलाओ को दी गई उद्यमिता विकास की जानकारी, नगरदा में ब्लॉक स्तरीय भावी सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों, उद्यमियों के हितग्राहियों के लिए उद्यमिता विकास, क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित

error: Content is protected !!