Janjgir FIR : सरपंच को जान से मारने की धमकी देने वाले 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, पामगढ़ थाना क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के भैंसों गांव के सरपंच को जान से मारने की धमकी देने वाले 3 लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है. मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 506, 34 के तहत केस दर्ज कर जांच में जुटी हुई है.

 



पुलिस ने बताया, भैंसों गांव के सरपंच अग्नि सिंह बैस ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि गांव के गोठान नहर कॉलोनी पुल के पास उमाशंकर गौरहा, मनोज गौरहा एवं शुभम गौरहा ने खेत को गोठान के जानवरों के चरने से काफी नुकसान होने और मुआवजा दिलवाने की बात कहते हुए तीनों ने एक राय होकर गाली-गलौज करते हुए सरपंच को जान से मारने की धमकी दी, जिसकी रिपोर्ट सरपंच ने पामगढ़ थाने में दर्ज कराई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

मामले में पामगढ़ पुलिस ने तीनों आरोपी उमाशंकर गौरहा, मनोज गौरहा, शुभम गौरहा के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!