Gold-Silver Price: आज है सोना खरीदने का सही समय, सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट…जानिए

नई दिल्ली. मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली से वायदा बाजार में मंगलवार को सोना 209 रुपये की तेजी के साथ 49,359 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर महीने की डिलिवरी के लिये सोना 209 रुपये यानी 0.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 49,359 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया। इसमें 4,178 लॉट के लिये कारोबार हुआ।



इसे भी पढ़े -  Sakti News : पानी की गंभीर समस्या को देखते हुए मालखरौदा के जनपद सदस्यों की अनुशंसा से 15 ग्राम पंचायतों को टैंकर किया गया प्रदान, हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना, जिला पंचायत CEO, एसडीएम, जनपद अध्यक्ष सहित सभी जनपद सदस्य रहे मौजूद

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.76 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,645.80 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

प्रतिदिन की तरह भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दाम जारी कर दिए गए हैं। बात करें आज की ताजा रेट्स की तो आज सोने और चांदी दोनों के ही दाम कम हो गए हैं। 999 प्योरिटी वाला दस ग्राम सोना आज 49359 रुपये में बिक रहा है, जबकि 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी के रेट्स घटकर 55066 रुपये पहुंच गए हैं।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : विधायक ब्यास कश्यप के प्रयासों से तालाब एवं नाला में तट बंध, पिचिंग निर्माण के लिए 40 लाख की मिली स्वीकृति

error: Content is protected !!