Janjgir Rape Arrest : दुष्कर्म करने एवं फोटो वीडियो वायरल करने वाले आरोपी प्रेमी को बम्हनीडीह पुलिस ने कोरबा से किया गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह पुलिस ने दुष्कर्म करने एवं फोटो वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



पीड़िता ने बम्हनीडीह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि प्रार्थिया और आरोपी जयकुमार बंछोर एक दूसरे से शादी करना चाहते थे. बाद में पता चला कि जयकुमार बंछोर का स्वभाव ठीक नहीं है, तब युवती ने शादी से इंकार कर दिया. इसी बीच आरोपी जयकुमार बंछोर ने पीड़िता के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया एवं शादी से मना करने पर ब्लैकमेल कर फोटो, वीडियो वायरल कर दिया. मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी जय कुमार बंछोर के खिलाफ IPC की धारा 376, 509ख, 67आईटी एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया था और विवेचना कर रही थी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

पुलिस ने प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए आरोपी जयकुमार बंछोर को कोरबा से गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!