Sakti Death News : विद्युत करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, बाराद्वार क्षेत्र की घटना, मौके पर पहुंची पुलिस

सक्ती. बस्ती बाराद्वार के नहर फाल के पास विद्युत करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई है. सूचना के बाद मौके पर बाराद्वार पुलिस पहुंची है और जांच में जुटी हुई है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बस्ती बाराद्वार के नहर फाल के पास महिला रामकुंवर पटेल की विघुत करंट की चपेट में आने की सूचना पुलिस को मिली थी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. इस मामले में पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara Big News : अकलतरा में जिला सहकारी बैंक की उपाध्यक्ष रजनी साहू की थार कार में बदमाशों ने की तोड़फोड़, कार हुई क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस

आपको बता दें कि महिला रामकुंवर पटेल घर से खेत जाने के लिए निकली थी और बस्ती बाराद्वार के नहर फाल के पास पहुंची थी, तभी वह विघुत करंट की चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई है. घटना के बाद परिजन सदमे में हैं.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल में जुटेंगे प्रदेशभर के मशरूम उत्पादक किसान और वैज्ञानिक, 26 जून को राज्य स्तरीय मशरूम महोत्सव में शामिल होंगी सांसद कमलेश जांगड़े, विधायक समेत अन्य अतिथि भी रहेंगे मौजूद...
error: Content is protected !!