Janjgir Arrest : देशी और महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने 35 पाव देशी शराब और 6 लीटर महुआ शराब के साथ तलवापारा से आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.

 



दरअसल, सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जांजगीर के तलवापारा में एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में शराब रखा हुआ है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और मनहरण सूर्यवंशी के पास से 35 पाव देशी शराब, 6 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirNews : मन की बात की 134वीं कड़ी प्रेरणादायी, जन-जागरणकारी एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करने वाला कार्यक्रम : इंजी. रवि पाण्डेय

पुलिस ने आरोपी मनहरण सूर्यवंशी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) 59 (क) के तहत जुर्म दर्ज किया है और आरोपी मनहरण को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है.

error: Content is protected !!