Janjgir Bike Thief : चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल, 4 बाइक जब्त

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी को शांति नगर से गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों से 4 बाइक को भी जब्त किया है.

 



गौरतलब है कि सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो शख्स चोरी की बाइक को बेचने की फिराक में घूम रहे हैं. मुखबिर सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और जांजगीर के शांति नगर से दो आरोपी विकास सिंह ठाकुर और दुर्गेश राठौर को हिरासत में लिया.

इसे भी पढ़े -  CG News : 'भरोसे का उठाया फायदा', छोटी बहन की सहेली के घर से 2.20 लाख के जेवरात को पार करने वाली आरोपी युवती गिरफ्तार, भेजी गई जेल

पूछताछ करने पर पताचला कि दोनों आरोपियों ने बाइक की चोरी की थी. दोनों आरोपी चोरी की बाइक को बेचने की फिराक में घूम रहे थे. पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तर कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों से 4 बाइक को बरामद किया है.

इसे भी पढ़े -  Raipur News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को, दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आमजन से करेंगे मुलाकात

Related posts:

error: Content is protected !!