CRIME BIG NEWS: छत्तीसगढ़ के रिटायर्ड DGP पर भोपाल में FIR, लगे संगीन इल्जाम, विस्तार से…. जानिए क्या है पूरा मामला

भोपाल. रिटायर्ड डीजीपी मोहम्मद वजीर अंसारी पर राजधानी भोपाल के एक थाने में FIR दर्ज की गई है। उन पर 10वीं में पढ़ने वाले छात्र को बेरहमी से पीटने का आरोप है।

 



छत्तीसगढ़ के रिटायर्ड डीजीपी एमडब्लू अंसारी पर भोपाल के कोहेफिजा थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने दोस्त से मिलने गए 15 साल के किशोर को बेरहमी से पीटा है। जिससे पीड़ित के परिजनों ने अंसारी के खिलाफ कोहेफिजा थाने में केस दर्ज कराया है। अंसारी रिटायर्ड होने के बाद भोपाल के कोहेफिजा इलाके में रहते हैं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Accident Death : भारत माला में बाइक सवार मवेशी से टकराया, बाइक सवार की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच...

इस मामले में रिटायर्ड डीजीपी अंसारी की तरफ से भी एफआईआर दर्ज करवाई गई है। उन्होंने बच्चे के परिजनों पर मारपीट करने का केस दर्ज कराया है। अंसारी का कहना है कि मोहल्ले में बच्चा स्टंट कर रहा था रोकने पर विवाद शुरू हो गया और उसके परिजनों ने आकर मेरे साथ मारपीट करी है। वहीं बच्चे का परिवार वालों का कहना है कि पूर्व डीजीपी जहां रहते हैं, वहां उनका लड़का मल्टी में अपने दोस्त से मिलने गया था। दोनों बातचीत कर रहे थे इसी दौरान अंसारी वहां पहुंचे और लड़के को वहां से जाने के लिए कहा, जब वह नहीं गया तो अंसारी मारपीट करने लगे।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Accident Death : नाला के पास मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कार पलटी, एक युवक की मौत, 2 युवकों को सामान्य चोट, दो दिन पहले ही खरीदा था सेकंड हैंड कार...

फिलहाल कोहेफिजा पुलिस ने दोनों ही पक्षों पर धारा 294, 323, 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Fraud Arrest : शादी का विज्ञापन चलाकर, शादी के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 महिला समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, फर्जी मैरिज ब्यूरो बनाकर की 6 लाख 65 हजार की ठगी...

Related posts:

error: Content is protected !!