छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे अपराधों को लेकर भाजयुमो ने जांजगीर में सीएम भपेश बघेल का पुतला दहन किया, मुर्दाबाद के लगाए नारे..

जांजगीर: जिला मुख्यालय के कचहरी चौक में भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल के द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुर्दाबाद, कांग्रेस सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए. पुतला दहन के दौरान BJYM की पुलिस से झूमाझटकी भी हुई. इस दौरान BJYM के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे.

 



 

 

 


भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल के महामंत्री सोनू यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे अपराध जैसे गोली मारकर हत्या, बलात्कार, दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या, रेत खनन माफिया, कोयला माफिया, सड़क की जर्जर हालत को लेकर भाजयुमो ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : टीसीएल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन, वित्तमंत्री ओपी चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद...

 

 

उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ 4 सालों में अपराध का गढ़ बन चुका है. प्रदेश की जनता, छग में बढ़ रहे अपराध, अपराधियों और अपराध को संरक्षण देने वाली इस भूपेश सरकार से त्रस्त है. प्रत्येक दिन लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं, कई बार आंदोलन भी किया गया और ज्ञापन भी सौंपा गया है. मगर कांग्रेस की भूपेश सरकार इस पर संज्ञान लेने के बजाय कोई कदम नहीं उठा रही है,  इस तरह रवैये से सभी भाजयुमो एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर आगामी दिनों में उग्र आंदोलन किया जायेगा.

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

 

 

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजयुमो प्रदेश मंत्री जितेंद्र देवांगन, नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी, भाजयुमो नगर मंडल अध्यक्ष दिनेश राठौर, सोनू यादव महामंत्री, गोलू दुबे महामंत्री ,शैल राठौर, शैलेंद्र किरण , शिव चमन ठाकुर, योगेश सिं‍ह राणा, देव गढ़वाल, प्रदीप राठौर ,राकेश राठौर, मिंटू कहरा ,गजेंद्र कर्ष, हरि सोनवानी, सोमा राठौर, मोनू अग्रवाल, छवि कश्यप ,विनोद यादव ,अजय कौशिक, जैकी शर्मा, लक्ष्मी सारथी ,महिला मोर्चा के मधु राठौर, पूजा राठौर एवं भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

Related posts:

error: Content is protected !!