JanjgirChampa News : पटाखे की दुकानें लगी, दीपावली को लेकर व्यवसायियों में उत्साह, इस साल पटाखे की व्यापक बिक्री की उम्मीद

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा के भालेराय मैदान में पटाखे की दुकानें लग गई है. दो साल तक कोराना की वजह से दुकानें नहीं लग रही थी. इस साल दीपावली पर्व को लेकर व्यवसायियों में उत्साह है और अच्छी बिक्री की उम्मीद है.

 



पटाखा व्यवसायी जफर अंसारी और सजीत खान ने बताया कि हर तरह के पटाखे को बिक्री के लिए लाया गया है. सामान्य से लेकर लाइटिंग वाले और डिजाइनर पटाखे उपलब्ध हैं. चाम्पा के भालेराय मैदान में दुकानें लगी है, जहां दुकानों में पटाखे बिक्री के लिए तैयार है. कुछ लोगों ने बच्चों के साथ जाकर पटाखे की खरीदी भी शुरू कर दी है. व्यवसायी काफी खुश हैं और उन्हें उम्मीद है कि इस साल व्यापक पटाखे की बिक्री होगी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने FCRA संशोधन विधेयक 2026 पर JPC की पहली बैठक में लिया हिस्सा

दूसरी ओर नगर पालिका परिषद चाम्पा के सीएमओ प्रह्लाद पांडेय ने बताया कि भालेराय मैदान में लगाई गई पटाखे की दुकानों को देखते हुए फायर ब्रिगेड की टीम को तैनात किया जाएगा. साथ ही, नगर पालिका के कर्मचारी भी व्यवस्था में लगे रहेंगे.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : दशहरा और दीपावली के साथ ही शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित, स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!