KBC 14: अटल बिहारी वाजपेयी से जुड़े 75 लाख के इस सवाल पर फंसी कंटेस्टेंट की सुई, क्या आपको पता है सही जवाब?. जानिए क्या है सवाल..

नई दिल्ली: Kaun Banega Crorepati 14 Update: टीवी का फेमस क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ एक बार फिर से दर्शकों के बीच काफी सुर्खियों में हैं। अमिताभ बच्चन होस्टेड इस शो से अबतक कई न जाने कितने कंटेस्टेंट हिस्सा ले चुके हैं और लाखों जीतकर जा चुके हैं। इस शो के हर एपिसोड बेहद ही खास और रोचक होता है, लेकिन मंगलवार का केबीसी 14 का भी दिलचस्प रहा। मंगलवार को हॉट सीट पर कंटेस्टेंट विक्रम खुराना पहुंचे। विक्रम सोमवार के रोल ओवर कंटेस्टेंट थे जो 6 सवालों का सही जवाब देकर 20 हजार रुपये जीत चुके थे। वहीं मंगलवार को खेल की शुरुआत 7वें सवाल से हुई। इस सवाल का उत्तर देकर वो 40 हजार रुपये जीत सकते थे।

 



इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

 

 

25 लाख रुपये जीतने में दोस्त ने की मदद
विक्रम खुराना ने बड़ी समझदारी और सूझबूझ के साथ खेलते हुए 12.50 लाख रुपये का पड़ाव पार किया। इसके बाद वो 25 लाख रुपये के सवाल पर अटक गए। उन्हें इस सवाल का जवाब पता नहीं था। इसके लिए उन्होंने अपने दोस्त की मदद ली। उन्होंने वीडियो कॉल पर उनसे बात करके सही जवाब दिया। इसके बाद 50 लाख के सवाल का सही जवाब भी विक्रम ने आसानी से दे दिया।अटल बिहारी से जुड़ा था 75 लाख का ये सवाल

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

 

 

इसके बाद विक्रम खुराना के सामने 75 लाख का सवाल आया। इस वक्त उनके पास कोई भी लाइफलाइन्स नहीं बची थी। 75 लाख के लिए विक्रम से ये सवाल पूछा गया था।

 

 

 

सवाल- लाहौर के लिए सबसे पहली सदा-ए-सरहद बस यात्रा के दौरान, श्री अटल बिहारी वाजपेयी किन ज्ञानपीठ विजेता की कविताएं लेकर गए थे?

ये थे ऑप्शन्स-

A. अली सरदार जाफरी

B. फिराक गोरखपुरी

 

 

 

C. शहरयार

D. सुमित्रानंदन पंत

 

 

इस सवाल का सही जवाब A. अली सरदार जाफरी था।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

Related posts:

error: Content is protected !!