Sakti Arrest : पटाखे के साथ आरोपी दुकानदार गिरफ्तार, विस्फोटक अधिनियम के तहत हुई कार्रवाई

सक्ती. मालखरौदा पुलिस ने 4 हजार 125 रूपये के पटाखे के साथ आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार किया है और विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई की है.

 



दरअसल, मालखरौदा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सकर्रा गांव में हीरासाय साहू अपनी किराना दुकान के सामने पटाखे की अवैध बिक्री कर रहा है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने FCRA संशोधन विधेयक 2026 पर JPC की पहली बैठक में लिया हिस्सा

इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और दुकानदार हीरासाय साहू को पटाखे की अवैध बिक्री करते पकड़ा. पुलिस ने दुकानदार हीरासाय साहू के पास से 4125 रूपये के पटाखे को जब्त किया है और विस्फोटक अधिनियम की धारा 9 ( B ) के तहत कार्रवाई की है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : परिक्षेत्र स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दिखा नारी शक्ति का दमखम, बनाहिल में गूंजा खेल का जुनून, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की छात्रा राजवी कंवर को बेस्ट रेडर चुना गया...

Related posts:

error: Content is protected !!