Sakti Suicide : 55 साल के बुजुर्ग ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी की, पुलिस कर रही जांच

सक्ती. जैजैपुर थाना क्षेत्र के काशीगढ़ गांव में 55 साल के बुजुर्ग ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी. सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस शुरू कर दी है.

 



काशीगढ़ गांव के बुजुर्ग सीताराम साहू घर में अकेले रहता था और उसके परिवार के लोग कमाने-खाने जम्मू गए हुए हैं. आज सुबह वह घर में अकेले था और उसने फांसी लगाकर जान दे दी. कुछ देर बाद गांव में रहने वाले उसके रिश्तेदार ने घर जाकर देखा तो कमरे में सीताराम साहू की लाश फांसी पर लटकी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर के नन्हे विद्यार्थियों ने किए गणपति बप्पा के दर्शन

मामले की सूचना जैजैपुर थाने में दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. पुलिस ने बताया है कि सीताराम साहू, शराब पीने का आदी था. फिलहाल, खुदकुशी का कारण अज्ञात है और मामले में जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

Related posts:

error: Content is protected !!