JanjgirChampa Police Action : 2 लाख 20 हजार का पटाखा जब्त, 3 दुकानदार को पुलिस ने गिरफ्तार किया, दुकानों में अवैध तरीक़े से भंडारित करके रखे थे, लगातार कार्रवाई से हड़कम्प

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण में 3 दुकानदारों पर पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई की है और 220 किलो पटाखा जब्त किया है. जब्त पटाखे की कीमत 2 लाख 20 हजार है. जिले में अब तक पटाखे के अवैध भंडारण के 15 से अधिक प्रकरण दर्ज हो चुके हैं. पुलिस की कार्रवाई से पटाखे का अवैध भंडारण करने वाले व्यापारियों में हड़कम्प है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Police Transfer : 3 TI और 1 SI के तबादले, SP ने जारी किया आदेश... Photo

पुलिस को मुखबिर से पता चला कि दुकानदार कार्तिकराम, हेमलाल केशरवानी और पंकज गुप्ता ने दुकान में पटाखे का अवैध भंडारण किया है. इस सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और 220 किलो पटाखा जब्त किया है. जब्त पटाखे की कीमत 2 लाख 20 हजार है. दोनों दुकानदारों के खिलाफ़ विस्फोटक अधिनियम के तहत कारर्वाई की है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Update : स्कूल में प्रधानपाठक द्वारा खुद के कपड़े उतारने और छात्रा से छेड़छाड़ का मामला, आरोपी प्रधानपाठक निलम्बित, कलेक्टर के निर्देश पर DEO ने की कार्रवाई, पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तारी कर भेजा जेल... डिटेल में पढ़िए... 
error: Content is protected !!