JanjgirChampa News : दो कांग्रेस नेताओं में विवाद का मामला, जिला कांग्रेस ने बनाई 3 सदस्यीय जांच कमेटी, 19 अक्टूबर को सीएम के कुटराबोड़ हैलीपेड आगमन के पहले ब्लॉक अध्यक्ष ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता का कॉलर पकड़ा था, जांच कमेटी में कौन-कौन, पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. मुख्यमंत्री के विधानसभा पामगढ़ प्रवास के दौरान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता के बीच निर्मित अप्रिय मामले के कारण, परिस्थितियां और जिम्मेदार व्यक्तियों की जांच के लिए जिला कांग्रेस कमेटी ने जांच कमेटी का गठन किया है.

 



जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर चांपा के संगठन महामंत्री एवं प्रवक्ता शिशिर द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 अक्टूबर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा पामगढ़ प्रवास के दौरान कांग्रेस जन के बीच उत्पन्न अप्रिय स्थिति मामले की जांच हेतु छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री, जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी अर्जुन तिवारी के निर्देश पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह द्वारा तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है। जिसमें रमेश पैगवार, जय थवाईत, दिलेश्वर साहू को प्रयवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : कर्तव्य में लापरवाही एवं अनधिकृत अनुपस्थिति पर रहने पर पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव निलंबित, पूर्व में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध होने पर ज्योतिष कुमार सर्वे पटवारी निलंबित, हड़ताल में शामिल पटवारियों को ब्रेक इन सर्विस का नोटिस जारी, 141 पटवारी हैं अनिश्चिकालीन हड़ताल पर...

समिति के सदस्यों द्वारा उत्पन्न स्थिति के कारण, परिस्थितियां और जिम्मेदार व्यक्तियों के परीक्षण के पश्चात, कांग्रेस जनों से जानकारी लेकर 5 दिवस के भीतर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय को विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा गया है।

आपको बता दें, ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष नवल सिंह ने वरिष्ठ कांग्रेस लव तिवारी का कॉलर पकड़ लिया था. जिस वक्त यह वाकया हुआ, उस वक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह समेत कांग्रेस के नेता बड़ी संख्या में मौजूद थे. नतीजा यह रहा कि मौके पर भारी तनाव की स्थिति बन गई थी.

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!