Bhavya Gandhi : क्या वाकई ‘तारक मेहता’ में वापसी कर रहे हैं ‘पुराने टप्पू’ ? खुद भव्य गांधी से ही जानिए सच

सबसे लंबे समय से प्रसारित होने वाला टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का हर किरदार काफी फेमस है. जेठालाल हो या फिर दयाबेन, तारक मेहता हो या फिर सुंदरलाल, सभी दर्शक शो के हर किरदार को पसंद करते हैं.

 



हालांकि, बीते कुछ दिनों से शो के कई किरदार दिखाई नहीं दे रहे हैं, जिनमें से एक जेठालाल के बेटे तिपेंद्र जेठालाल गाढ़ा यानी टप्पू हैं. सबसे पहले इस रोल को भव्य गांधी (Bhavya Gandhi) ने प्ले किया था. उनके बाद राज अनादकट (Raj Anadkat) ने टप्पू की भूमिका निभाई. हालांकि, अब राज ने शो को अलविदा कह दिया है.

राज अनादकट को शो छोड़े हुए काफी समय हो गया है. कुछ समय से चर्चाएं जोरों पर थीं कि, TMKOC में फिर से पुराने टप्पू यानी भव्य गांधी की एंट्री होने वाली है. सालों से भव्य गांधी इससे जुड़े रहे, ऐसे में उनके फैंस काफी खुश थे कि भव्य शो में वापसी कर रहे हैं. हालांकि, फैंस के लिए बुरी खबर है, क्योंकि भव्य फिर से शो में वापसी करने के मूड में नहीं है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : भारतीय जनता युवा मोर्चा सक्ती के जिला प्रभारी बने कवि वर्मा, कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल, कवि वर्मा ने कहा, 'युवा मोर्चा को जिले में और अधिक मजबूत बनाने के लिए करेंगे काम', शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार...

तारक मेहता में वापसी पर बोले भव्य गांधी
हाल ही में, ‘इंडिया फोरम्स’ को दिए इंटरव्यू में भव्य गांधी ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बतौर टप्पू वापसी करने की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है. उन्होंने साफ लफ्जों में कहा है कि, वह शो का हिस्सा नहीं हैं. बकौल भव्य गांधी, “यह सच नहीं है. यह सिर्फ एक अफवाह है. मैं शो में वापस नहीं आ रहा हूं.”

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 64 वन अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी... देखिए पूरी सूची....

राज अनादकट बॉलीवुड में मचाएंगे धमाल!
काफी समय से ‘टप्पू’ का किरदार निभाने वाले राज अनादकट शो से गायब हैं. उन्होंने अभी तक शो छोड़ने को लेकर बात नहीं की है और ना ही इसकी वजह सामने आई है.

हालांकि, टीवी में अपनी पहचान बनाने के बाद राज जल्द ही बॉलीवुड में धमाल मचा सकते हैं. कुछ महीने पहले उन्होंने अभिनेता रणवीर सिंह संग काम करने की खबर साझा की थी. साथ ही उनका म्यूजिक वीडियो भी सामने आया था.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तंबाकू नियंत्रण अभियान में 20 पान ठेलों पर कार्रवाई, 1,830 रुपये का जुर्माना, स्वास्थ्य, औषधि एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई, कोटपा अधिनियम का पालन करने दुकानदारों को दी गई समझाइश

Related posts:

error: Content is protected !!