T20 World Cup 2022 : Points Table में भारत सेमीफाइनल से 6 अंक दूर, देखें पाकिस्तान सहित अन्य टीमों की स्थिति

नई दिल्ली. टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप में बेहतरीन आगाज किया है. टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान पर 4 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की. सुपर-12 में हर टीम को 5 मुकाबले खेलने हैं और दोनों ही ग्रुप से सिर्फ 2 ही टीमें सेमीफाइनल में जाएगीं. ऐसे में प्वाइंट टेबल काफी महत्वपूर्ण हो जाता है. ग्रुप-1 की बात करें तो न्यूजीलैंड और ग्रुप-2 को देखें तो बांग्लादेश की टीम अभी नंबर-1 पर है. भारतीय टीम की स्थिति देखें, तो उसे अभी अभी 4 मैच और खेलने हैं. उसे सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 6 अंक और चाहिए. आइए टेबल की अन्य टीमों का हाल जानते हैं.

 



ग्रुप-2 की बात करें, तो बांग्लादेश ने अपने पहले मैच में नीदरलैंड को हराया. उसका नेट रनरेट 0.450 है जबकि भारत को 0.050 है. ऐसे में बांग्लादेश की टीम नंबर-1 जबकि भारतीय टीम नंबर-2 पर है. साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे का मैच बारिश के कारण रद्द हो गया थ और दोनों को एक-एक अंक मिले. पाकिस्तान की टीम 5वें जबकि नीदरलैंड की टीम सबसे निचले छठे नंबर पर है. अब भारत बिना साउथ अफ्रीका को हराए भी सेमीफाइनल में पहुंच सकता है. उसे 6 अंक की जरूरत है.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

27 को नीदरलैंड से भिड़ंत

भारत को अपने दूसरे मुकाबले में 27 अक्टूबर को नीदरलैंड से मुकाबला खेलना है. भारत यदि नीदरलैंड, बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के खिलाफ तीनों मैच में जीत हासिल कर लेता है, तो सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा. ऐसे में उसके 8 अंक हो जाएंगे. साउथ अफ्रीका यदि अपने बचे चाराें मैच जीत लेती है तो उसके 9 अंक होंगे.

वहीं पाकिस्तान यदि साउथ अफ्रीका से हार जाती है और अन्य तीनों मैच जीत लेती है तो उसे 6 अंक ही रहेंगे. वहीं यदि साउथ अफ्रीका की टीम पाकिस्तान से हार जाती है और अन्य टीमों को हरा देती है तो उसके 7 ही अंक होंगे. वहीं पाकिस्तान अपने चारों मैच में जीत हासिल करता है तो उसके 8 ही अंक होंगे. ऐसे में टीम इंडिया के लिए सीधी कहानी यही है कि बचे 4 में से कम से कम 3 मैच जीतकर वह सेमीफाइनल में जगह बना लेगी.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

चैंपियन ऑस्ट्रेलिया सबसे नीचे
ग्रुप-1 की बात करें, तो डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की टीम अभी सबसे निचले स्थान पर है. उसे पहले मैच में न्यूजीलैंड ने 89 रन से बड़ी शिकस्त दी थी. उसका नेट रनरेट -4.450 है. न्यूजीलैंड पहले, श्रीलंका दूसरे और इंग्लैंड की टीम तीसरे नंबर पर हैं. श्रीलंका ने आयरलैंड को जबकि इंग्लैंड ने अफगानिस्तान को मात दी है. ग्रुप के एक बड़े मैच में आज ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका आमने-सामने होंगे. मेजबान कंगारू टीम यदि आज का मैच हार जाती है, तो उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को करारा झटका लगेगा.

2021 में ओमान और यूएई में हुए टी20 वर्ल्ड कप की बात करें, तो इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में जगह बनाई थी. न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया को यहां जीत मिली थी. फाइनल में कंगारू टीम ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से करारी शिकस्त देकर पहली बार खिताब पर कब्जा किया था. लेकिन घर में हो रहे टूर्नामेंट के 8वें सीजन में वह अच्छी शुरुआत नहीं कर सकी है.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

Related posts:

error: Content is protected !!