लाजवाब मटन खिलाया तो मालकिन को नौकर से हुआ इश्क, रचाई शादी!. पढ़िए कहानी..

एक पाकिस्तानी कपल की कहानी सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. उम्र में 33 साल के अंतर के बावजूद 22 साल की आलिया को 55 साल के रफीक से प्यार हो गया. इसके बाद दोनों ने शादी कर ली. वे दोनों पहली बार एक रिक्शा में मिले थे, तब आलिया को रफीक ठीक नहीं लगे थे. तभी झगड़ा भी हो गया था और रफीक को उन्होंने थप्पड़ तक जड़ दिया था. लेकिन फिर रफीक ने आलिया को मटन खिलाया और यहीं से दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हो गई.
इस कपल की लव स्टोरी पाकिस्तानी यूट्यूबर सैयद बासित अली ने शेयर की है. अपनी लव स्टोरी बताते हुए रफीक ने कहा- हम दोनों एक रिक्शा में मिले थे. रिक्शे में एक और लड़का भी था जो आलिया को घूरे जा रहा था. मैंने उसे मना किया तो हम दोनों के बीच बहस हो गई. फिर मैंने उसकी खूब पिटाई की. वह चला गया और मैं आलिया को देखने लगा, जिसके बाद उन्होंने मुझे थप्पड़ मार दिया.
पहली मुलाकात के बारे में बताते हुए आलिया ने कहा- रिक्शा में मौजूद दूसरे लड़के से ज्यादा रफीक घूर रहा था. मैंने उसे थप्पड़ जड़ दिया.

 



इसे भी पढ़े -  Raigarh News : पुसौर क्षेत्र में 1.92 करोड़ के विकास कार्यों का वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण

 

 

 

आलिया के रिक्शा से उतरने के बाद रफीक ने उनका पीछा किया और वह आलिया के घर तक पहुंच गए. इसके बाद वह लौट आए. अगले दिन फिर वह आलिया के घर गए. आलिया से उनकी बहस हुई और वह फिर लौट आए. तीन दिनों तक यह सिलसिला चलता रहा. और फिर चौथे दिन आलिया ने रफीक पर तरस खाकर उनसे पूछा कि क्या चाहिए?

इसे भी पढ़े -  Chhattisgarh News : निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के पारिवारिक सदस्यों के प्रतिनिधियों के रूप में नाम-निर्देशन पर रोक, राज्य शासन ने जारी की अधिसूचना

 

 

 

रफीक ने आलिया की घर में एंट्री की कहानी बताते हुए कहा- मैंने आलिया से उनके घर में नौकरी के लिए पूछा. मैंने कहा कि मैं खाना अच्छा बनाता हूं और दूसरे सभी घरेलू काम भी कर लूंगा.

 

 

 

 

रफीक को आलिया के घर नौकरी मिल गई. आलिया की फरमाइश पर रफीक ने पहले ही दिन हांडी मटन बनाया. आलिया को वह डिश इतनी पसंद आई कि उन्हें रफीक से प्यार हो गया. आलिया ने कहा- मुझे इससे (रफीक) बहुत मोहब्बत है. क्योंकि जिस तरह का खाना यह मुझे बना के खिलाता है न… कोई और नहीं खिला सकता.
कपल ने आखिर में बताया कि रफीक सभी घरेलू काम करते हैं और आलिया ऑनलाइन कमाई करती हैं.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : विश्व आदिवासी दिवस पर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने किया आत्मीय स्वागत
error: Content is protected !!