फ्लॉप हो रहे KL Rahul की जगह ऋषभ पंत को मिलेगी ओपनिंग? बल्लेबाजी कोच ने बताई टीम की Planing

नई दिल्ली. भारतीय टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप में दो लगातार जीत के साथ शुरुआत की है. अब अगला मुकाबला रविवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ है. यह मैच काफी ज्यादा अहम माना जा रहा है. इस मैच से पहले भारत के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने मीडिया के सवालों के जवाब दिए. उन्होंने पहले दोनों मुकाबले में रन ना बना पाने वाले ओपनर केएल राहुल को लेकर भी बात की.

 



विक्रम ने कहा, “हम फिलहाल तो पंत को केएल राहुल की जगह पर खेलने का मौका नहीं देने जा रहे हैं, वही भारत के लिए पारी की शुरुआत करते नजर आएंगे. देखिए 11 लोग ही मैच में खेल सकते हैं. मैं यह बात मानता हूं कि ऋषभ पंत काफी ज्यादा प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, हम सभी को पता है कि वह क्या कर सकते हैं. हमने जो उनसे बात की उसमें यही कहा है कि उनको तैयार रहना चाहिए.”

इसे भी पढ़े -  Bilaspur News : विश्व मधुमेह दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में स्वास्थ्य शिविर, 332 कर्मचारियों की हुई ब्लड शुगर जांच

उनको मानसिक और शारीरिक तौर पर तैयार रहना चाहिए और वह प्रैक्टिस में काफी ज्यादा मेहनत भी कर रहे हैं. उनको जल्दी ही मौका मिल सकता है, मुझे पता है कि वह तैयार होंगे जब कभी भी उनको मौका दिया जाता है.”

इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर की पहल से ग्रामीण बच्चों को मिल रहे शिक्षा के बेहतर अवसर, प्रोजेक्ट विद्या से बदल रही ग्रामीण बच्चों की तस्वीर

भारतीय टीम टी20 विश्व कप शुरू होने से काफी पहले ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई थी. टीम ने पर्थ में सबसे पहले जाकर प्रैक्टिस की थी. बल्लेबाजी कोच का मानना है कि इस चीज का टीम इंडिया को फायदा मिलेगा. विक्रम बोले, बिल्कुल फायदा मिलेगा, पर्थ पर प्रैक्टिस करने का आइडिया की यही था. इसलिए तो हम यहां आए थे, यह हमारे लिए बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण मैच है.”

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Loot : घर में अकेली थी महिला, 2 बदमाश पहुंचे और लूट ले गए जेवरात, नगद... मौके पर पहुंचे SP और ASP, बेखौफ हुए बदमाश, दिनदहाड़े की लूट की वारदात...

Related posts:

error: Content is protected !!