JanjgirChampa Big News : NSUI के जिलाध्यक्ष की संपत्ति की कुर्की के लिए पुलिस कर रही तैयारी, नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का है मामला, FIR के बाद से फरार, SP ने कहा…

जांजगीर-चाम्पा. NSUI के जिलाध्यक्ष अंकित सिंह की संपत्ति की कुर्की के लिए पुलिस तैयारी कर रही है और संपत्ति की जानकारी जुटा रही है. मामला नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का है और एफआईआर के बाद से ही आरोपी अंकित सिंह फरार है.



दरअसल, 20 अगस्त को नाबालिग छात्रा ने अकलतरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि NSUI के जिलाध्यक्ष अंकित सिंह छेड़खानी करता था और मोबाइल पर मैसेज करता है. इस पर अकलतरा पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 ग, घ, 341, 506, 509 और पॉक्सो एक्ट की धारा 12 के तहत जुर्म दर्ज किया था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने स्वास्थ्य विभाग की नई 108 एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया...

घटना के बाद आरोपी NSUI जिलाध्यक्ष अंकित सिंह फरार है, उसकी अग्रिम जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज दी है और पिछले 2 माह से आरोपी अंकित सिंह फरार है.

एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि पुलिस द्वारा उसकी सम्पत्ति की जानकारी जुटाई जा रही है, इसके बाद कुर्की की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : मोदी सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन और कूटनीतिक विफलता के कारण देश में महंगाई का तांडव : राजेश अग्रवाल

 

error: Content is protected !!