JanjgirChampa Big News : पीएम सम्मान निधि : 2 लाख 63 हजार फर्जी किसानों से होगी 2 अरब 16 करोड़ की रिकव्हरी, कलेक्टर ने जारी किया आदेश, पढ़िए विस्तार से…

जांजगीर-चाम्पा. जिले में पीएम किसान सम्मान निधि में बड़ी गड़बड़ी उजागर हुई है और 2 लाख 63 हजार अपात्र किसानों ने 2 अरब 16 करोड़ से अधिक की राशि डकार ली है. यहां तक 4 हजार 516 ऐसे भी अपात्र किसानों ने पीएम किसान सम्मान निधि की राशि हड़पी है, जो आयकर दाता हैं. आयकर देने वाले ऐसे फर्जी किसानों ने 2 करोड़ 93 हजार हजम किया है.

 



इसे भी पढ़े -  CG News : डीएड-बीएड पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए तृतीय ( अंतिम ) चरण के प्रवेश की सूचना... जानिए डिटेल...

पीएम किसान सम्मान निधि में बड़ी गड़बड़ी उजागर होने के बाद कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आदेश जारी किया है और अधिकारियों को 2 लाख 63 हजार अपात्र किसानों से 2 अरब 16 करोड़ की राशि रिकवरी करने के निर्देश दिए हैं.

कलेक्टर के आदेश के बाद हड़कम्प है. हालांकि, अब सवाल यह भी है कि अपात्र किसानों से रिकव्हरी कैसे होगी ? फिलहाल, कलेक्टर के आदेश के बाद अफसर अलर्ट हो गए हैं और जल्द ही किसानों के घरों तक अफसर पहुंचेंगे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Big News : सड़क किनारे गड्ढे में शव मिलने का मामला, पहचान होने पर दफन शव को बाहर निकलवाया गया, जांच में जुटी बलौदा पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!