JanjgirChampa Road Problem : खराब सड़कों को शीघ्र नवीनीकरण करने की मांग की नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने, ‘सड़क नहीं सुधरी तो सड़क पर उतरने की चेतावनी दी’

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर-चाम्पा क्षेत्र के विधायक एवं छ.ग. विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने जांजगीर नगर, चाम्पा नगर व नवागढ़ क्षेत्र एवं पूरे जांजगीर-चाम्पा जिले में सड़कों की बद से बदत्तर स्थिति तथा जीर्ण-शीर्ण सड़कों को अतिशीघ्र सुधारने एवं नवीनीकरण किये जाने हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू एवं कलेक्टर को पत्र लिखकर शीघ्र नवीनीकरण किये जाने की मांग की है.

 



उन्होंने अपने पत्र में चेतावनी भरे शब्दों में कहा है कि शीघ्र ही सड़कों का नवीनीकरण नहीं किया जाता है तो जनता के साथ सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेवारी शासन व प्रशासन की होगी.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर सक्ती थर्मल प्लांट संचालित निःशुल्क कंप्यूटर सेंटर से 60 विद्यार्थियों को मिल रहा लाभ, तीन ग्राम पंचायतों के विद्यार्थियों ने कराया कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में पंजीयन, पहल से माता-पिता उत्साहित

नेता प्रतिपक्ष श्री चंदेल ने कहा कि पूरे जांजगीर नगर, चाम्पा नगर, नवागढ़ क्षेत्र व पूरे जांजगीर-चाम्पा जिले में सड़कों की स्थिति अत्यंत खराब है. इन जीर्ण-शीर्ण सड़कों के कारण प्रतिदिन गंभीर व जानलेवा दुर्घटनाएं घटित हो रही है, आम लोगों का सड़क पर चलना दूभर हो गया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirNews : मन की बात की 134वीं कड़ी प्रेरणादायी, जन-जागरणकारी एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करने वाला कार्यक्रम : इंजी. रवि पाण्डेय

पूरे क्षेत्र व अंचल की जनता जीर्ण-शीर्ण सड़कों को लेकर हैरान व परेशान है. अतः जनभावनाओं का सम्मान करते हुए खराब व जीर्ण-शीर्ण सड़कों की स्थिति को शीघ्र सुधारा जाये व नवीनीकरण किया जाये. इस विषय को लेकर अनेकों बार शासन के मंत्री व उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा गया है.

error: Content is protected !!