Sakti Thief : दिनदहाड़े शख्स के घर में हुई चोरी, घर के अंदर पेटी में रखे सोने-चांदी के जेवरात की हुई चोरी

सक्ती. डभरा ब्लॉक के दर्री गांव में दिनदहाड़े शख्स के घर में चोरी हुई है. घर के अंदर पेटी में रखे सोने-चांदी के जेवरात को चोर, चोरी करके ले गया है. दिनदहाड़े चोरी के बाद सवाल उठने लगा कि क्या चोरों में पुलिस का डर खत्म हो गया है ?

 



दरअसल, दर्री गांव के गोपीचंद पटेल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह सुबह खेत में काम करने गया हुआ था. उसकी पत्नी उर्मिला पटेल पड़ोसी के घर गई हुई थी. करीब 11 बजे गोपीचंद पटेल वापस घर आया तो देखा कि दरवाजा बंद था. सिटकिनी लगी हुई थी, तब गोपीचंद पटेल घर ले बाहर धूप लेते बैठा था.

इसे भी पढ़े -  Champa News : कोसमंदा गांव में सफाई अभियान चलाया गया, सरपंच, पंच, मितानिन, आंगनबाड़ी सहायिका, सफाई कर्मचारी सहित अन्य लोग हुए शामिल

थोड़ी देर बाद उनकी पत्नी उर्मिला पटेल तालाब से नहा कर घर आई और खाना बनाने की तैयारी करने लगी. फ्रीज से सब्जी निकालने गई तो देखा कि फ्रीज के बगल आलमारी के ऊपर रखी पेटी जमीन पर पड़ी हुई थी और सामान बिखरा पड़ा हुआ था.

इसके बाद उर्मिला पटेल ने अपने पति गोपीचंद पटेल को बुलाया और सामान की जांच की तो देखा की पेटी में रखे सोने-चांदी के जेवरात को कोई अज्ञात चोर, चोरी करके ले गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : खाद की कालाबाजारी रोकने किसान बने कृषि उप संचालक, किसान समझकर दुकानदार ने 266 रुपये की यूरिया को 850 रुपये बताया, नानकचन्द नन्दकिशोर कृषि केंद्र को सील किया गया, गोदाम में रखी 1446 बोरी खाद को जब्त किया गया, कृषि विभाग की अनोखी कार्रवाई के बाद मचा हड़कम्प...

रिपोर्ट पर पुलिस आरोपी अज्ञात चोर के खिलाफ आईपीसी की धारा 380, 457 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच कर रही है.

error: Content is protected !!