Janjgir Dewri Picnic Spot : देवरी पिकनिक स्पॉट में लापरवाही, तेज बहाव के बीच हसदेव नदी में 3 पर्यटक, 1 पर्यटक की बची जान, बहते-बहते बचा… अब तक 15 लोगों की जान जा चुकी है…

जांजगीर-चाम्पा. पंतोरा क्षेत्र के देवरी पिकनिक स्पॉट में लापरवाही की तस्वीर सामने आई है. तेज बहाव के बीच हसदेव नदी में 3 पर्यटक पहुंचे थे. यहां हसदेव नदी में बड़ी-बड़ी चट्टान है और लापरवाही से बड़ी घटना हो सकती है. यहां 3 युवकों में से 1 युवक बहते-बहते बचा भी है. इस वक्त का वीडियो मौके पर मौजूद दूसरे पर्यटक ने कैद की है.

 



इसे भी पढ़े -  चांपा की होनहार बेटी अंशिका ऐरन अग्रवाल का प्रांतीय स्तर पर बजा डंका भाषण प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर बढ़ाया शहर का मान

यहां साफ़ तौर पर बड़ी लापरवाही पर्यटकों की दिख रही है. अभी 4 अक्टूबर को देवरी पिकनिक स्पॉट में 3 युवक-युवती की डूबकर मौत हुई थी और अब तक 15 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है.
इधर, एसपी विजय पांडेय ने कहा है कि कलेक्टर से चर्चा हुई है, जिला प्रशासन के सहयोग से फेंसिंग या अन्य तरह से घटनाओं को रोकने की दिशा में पहल की जाएगी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

Related posts:

error: Content is protected !!