Janjgirchampa Accident Update : सड़क हादसे में छठवीं के छात्र का मौत का मामला, परिजन को मुआवजा और अन्य मांगों के आश्वासन पर 7 घंटे बाद मामला हुआ शांत

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला क्षेत्र के मुरलीडीह गांव के सड़क हादसे में छठवीं के छात्र की मौत के मामले में न्यूवोको कम्पनी के द्वारा परिजन को 2 लाख रुपए का मुआवजा, मृतक लड़के की मां को नौकरी और बहन की पढ़ाई की खर्च उठाने की सहमति के बाद मांग पूर्ण होने के 7 घंटे बाद प्रदर्शन बंद हुआ

 



दरअसल, मुलमुला क्षेत्र के NH ओवरब्रिज के नीचे के रोड पर कार ने बाइक सवार 3 लड़कों को कुचला दिया था, जिसमें बाइक सवार राजवीर नोरगे नाम के लड़के की मौके पर ही मौत हो गई थी, साथ ही, गम्भीर रूप से घायल सौतम सोनवानी, कृष जोगी दोनों लड़कों को बिलासपुर रेफर किया गया है. बाइक सवार तीनों लड़के मुलमुला के मुरलीडीह गांव के रहने वाले है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

घटना के बाद आक्रोशित लोग सड़क किनारे शव रखकर मुआवजे की मांग कर रहे थे और 7 घंटे बाद के बाद न्यूवोको के द्वारा परिजन को 2 लाख रुपये का मुआवजा, लड़के की मां को नौकरी, बहन की पढ़ाई का खर्च उठाने की सहमति के बाद शांत हुआ है. मौके पर एडिशनल एसपी अनिल सोनी, अकलतरा तहसीलदार जयश्री पथे और कई थाने के टीआई समेत पुलिस बल मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!