JanjgirChampa Judgement : हत्या के आरोपी 2 सगे भाई को आजीवन कारावास, जिला व सत्र न्यायालय का फैसला

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के जिला व सत्र न्यायालय के द्वारा हत्या के आरोपी 2 सगे भाई को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है.

 



दरअसल, 27 मई 2020 की रात में जांजगीर के भाठापारा मंगलचौक के पास ब्याज में पैसा मांगने के विवाद में जोगेन्दर सूर्यवंशी की हत्या हुई थी. मामले में जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी 2 सगे भाई रामनिवास सूर्यवंशी और हरनारायण प्रधान को गिरफ्तार किया था और प्रकरण को कोर्ट में भेजा था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila News : नैला के ठाकुरदास नेभनदास क्लॉथ के संचालक की अनूठी पहल, नवरात्रि में मां दुर्गा के दर्शन के लिए 8 ई-रिक्शा की व्यवस्था की, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क लाभ...

मामले की सुनवाई करते हुए जिला व सत्र न्यायाधीश सुरेश कुमार सोनी ने आरोपी 2 सगे भाई रामनिवास सूर्यवंशी और हरनारायण प्रधान को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. मामले की पैरवी लोक अभियोजक राजेश पांडेय ने की.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

Related posts:

error: Content is protected !!