Janjgir Action : कलेक्टर के निर्देश पर जिले में अवैध धान भंडारण करने पर की गई कार्रवाई, जब्त किए गए धान और बारदाने, मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई

जांजगीर-चांपा. जिले में समर्थन मूल्य पर 1 नवंबर से धान खरीदी की शुरुआत हो गई है। कलेक्टर ने जिले के वास्तविक किसानों से समर्थन मूल्य पर व्यवस्थित ढंग से धान खरीदी कार्य करने तथा अवैध धान परिवहन और कोचियों- बिचौलियों द्वारा अवैध भंडारण की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखते हुए मंडी अधिनियम के तहत त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।



इसी क्रम में तहसील जांजगीर अंतर्गत ग्राम जर्वे में मणीशंकर यादव के मकान से लगभग 1100 कट्टी व खुला धान चार सौ क्विंटल से अधिक धान एवं पीडीएस चावल लगभग 180 कट्टी जप्त किया गया। जूट का 1500 नग खाली बारदाना, प्लास्टिक बारदाना 200 नग मौके पर बरामद किया गया। मणीशंकर यादव द्वारा मौके पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Action : कलेक्टर के निर्देश पर अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई, 200 ट्रैक्टर अवैध रेत नदी में वापस डलवाई गई, 2 हाईवा वाहन जब्त...

इसमें मंडी अधिनियम के तहत् कार्यवाही की जा रही है। कार्यवाही में नायब तहसीलदार जांजगीर, श्रीमती सीता शुक्ला राजस्व निरीक्षक जांजगीर अशोक साहू हल्का पटवारी समरजीत राज, अंकित साहू पटवारी हल्का नंबर 21, मंडी निरीक्षक डौली बघेल के द्वारा संयुक्त रुप से कार्यवाही की गई।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Action : कलेक्टर के निर्देश पर अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई, 200 ट्रैक्टर अवैध रेत नदी में वापस डलवाई गई, 2 हाईवा वाहन जब्त...

error: Content is protected !!