JanjgirChampa Teacher Death : सड़क हादसे में घायल हुए शिक्षक की इलाज के दौरान मौत, हादसे के बाद कोमा में चले गए थे शिक्षक

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के कुटराबोड़ के पास तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार युवक ने शिक्षक को ठोकर मार दी थी, जिससे जांजगीर से सेंदरी स्कूल जा रहे शिक्षक सुधीर कांत तिवारी को गंभीर चोट आई थी. उन्हें इलाज के लिए पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था, जहां से बिलासपुर रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. हादसे के बाद वे कोमा में चले गए थे.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Update : स्कूल में प्रधानपाठक द्वारा खुद के कपड़े उतारने और छात्रा से छेड़छाड़ का मामला, आरोपी प्रधानपाठक निलम्बित, कलेक्टर के निर्देश पर DEO ने की कार्रवाई, पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तारी कर भेजा जेल... डिटेल में पढ़िए... 

12 दिसंबर को जांजगीर के सुधीरकान्त तिवारी, सेंदरी के शासकीय प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक थे. कुटराबोड के पास पहुंचे थे, तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने ठोकर मार दी थी. गंभीर रूप से घायल शिक्षक को बिलासपुर के अपोलो रेफर किया गया था और बेहतर इलाज के लिए रायपुर ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान शिक्षक सुधीर कांत तिवारी की मौत हो गई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Action : शिक्षिका की सोने की बाली गुम हुई तो बच्चों को अंधविश्वास और टोटके का सहारा लिया, तूल पकड़ा मामला तो DEO ने सस्पेंड किया... डिटेल में पढ़िए...
error: Content is protected !!