Sakti Thief : लोहे के सेंटरिंग सामान की चोरी करने वाले 2 नाबालिग लड़के समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

सक्ती. सक्ती पुलिस ने लोहे के सेंटरिंग सामान की चोरी करने वाले 2 नाबालिग लड़के समेत 3 आरोपी को छुछुभांठा से गिरफ्तार किया है और 2 नाबालिग लड़के को बाल संप्रेक्षण गृह, वहीं एक आरोपी चौक मराम जोल्हे को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



दरअसल, सक्ती थाना क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके घर के सामने से लोहे के सेंटरिंग सामान को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है, जिसकी कीमत लगभग 30 हजार रुपये है. रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत मामला दर्ज किया था और जांच में जुटी हुई थी. जांच के दौरान पता चला कि छुछुभांठा गांव के रहने वाले आरोपी चौकराम जोल्हे ने 2 नाबालिग लड़कों के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण, चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर की ऐतिहासिक धरोहरों से होंगे रूबरू

मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 411, 34 भी जोड़ दी है और आरोपी चौकराम जोल्हे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. साथ ही, आरोपी 2 नाबालिग लड़कों ने बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

Related posts:

error: Content is protected !!