प्रेमी के साथ ‘तुझको ही दुल्हन बनाऊंगा’ गाने पर डांस करते-करते गले लग गई दुल्हन, देखता रह गया दूल्हा, यूं दोनों को अलग करने लगे घरवाले

नई दिल्ली : शादी किसी के भी जीवन में खास मौका होता है और इस मौके पर लोग खूब मस्ती करते हैं. खासकर शादी में डांस को लेकर लोगों में अलग ही लेवल का क्रेज देखने मिलता है. लोग मजकर इस दिन मस्ती करते हैं. हालांकि इन दिनों दुल्हनें भी अपनी शादी पर जमकर डांस करने लगी हैं. ऐसे कई शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं, जो काफी मजेदार होते हैं और यूजर्स इन्हें देख कर काफी एंजॉय करते हैं. ऐसा ही एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन खूब डांस करती दिख रही हैं लेकिन इसमें एक वह दूल्हे को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ डांस करती दिख रही हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

शादियों में कई बार ऐसी घटनाएं घट जाती हैं, जिसे देख कर लोग हैरान रह जाते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया के दौर में लोग ऐसी घटनाओं को लोग रिकॉर्ड कर के वायरल कर देते हैं और लोग भी इसे देख कर अपनी हंसी रोक नहीं पाते हैं. तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में देख सकते है कि दुल्हन अपने प्रेमी के साथ गोविंदा और रानी मुखर्जी का गाना ‘तुझको ही दुल्हन बनाऊंगा’ पर शानदार डांस कर रही है. घर के बाहर दोनों के डांस को देखने के लिए भीड़ लग गई है, जबकि दूल्हा शांत खड़ा है. दुल्हन प्रेमी के साथ जमकर डांस करती है और डांस करते करते दोनों गले लग जाते हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि दोनों को छुड़ाने के लिए एक औरत आगे आती है. वह दोनों को एक दूसरे से छुड़ा रही है, जबकि दोनों एक दूसरे को छोड़ने को तैयार नहीं हैं. दोनों की जबरदस्त केमेस्ट्री एक दूसरे के साथ दिख रही है. इस वीडियो को जैकी यादव नाम के यूजर ने शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, भाईयों जरा पता करो, दूल्हा ज़िंदा है या निकल लिया. वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी सारे लोगों ने मजेदार कमेंट किए हैं.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : लोकतंत्र में आरोप नहीं, ठोस प्रमाण मायने रखते हैं : लोकेश साहू

Related posts:

error: Content is protected !!