शादी में डांस करते-करते अचानक खिसकी जमीन और धरती में समा गए सभी बाराती, फिर कैमरामैन ने किया कुछ ऐसा, लोग बोले- कमाल है !

नई दिल्ली : शादी में में कभी-कभार कुछ ऐसी अजीबोगरीब घटनाएं घट जाती हैं, जो लोगों को ताउम्र याद रहती हैं. ये घटनाएं इतनी भयानक और डरावनी होती हैं कि लोग इसे शादी से ज्यादा याद रखते हैं. ऐसा ही एक रूह कंपा देने वाला वीडियो आज की इस पोस्ट में हम आपके लिए लेकर आए हैं. शादी के इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई है. शादी के इस वीडियो में सारी लाइमलाइट कैमरामैन ले गया है. आखिर क्या किया उसने ऐसा, चलिए आपको बताते हैं.

 



वायरल हो रहे आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि हर तरफ खुशी का माहौल है और सभी लोग डांस फ्लोर पर अपने-अपने मूव्स दिखा रहे हैं. तभी अचानक कुछ ऐसा होता है कि सभी के होश उड़ जाते हैं. दरअसल, डांस फ्लोर लोगों के भार को संभाल नहीं पाता और जमीन धंस जाती है. जमीन कुछ इस तरह टूटती है कि डांस कर रहे सभी बाराती धरती में समा जाते हैं.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 64 वन अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी... देखिए पूरी सूची....

हालांकि इस दौरान सभी सही सलामत रहते हैं. किसी को चोट नहीं आती. पर हादसा होने के बाद भी जिस तरह से कैमरामैन शिद्दत से अपने काम में लगा हुआ है, उसे देख लोगों की हंसी छूट गई है. कैमरामैन के डेडीकेशन को देखने के बाद लोग इम्प्रेस हो गए हैं और वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : 5 सितंबर शिक्षक दिवस के दिन 64 शिक्षकों का होगा सम्मान, रायपुर के मंडप्पम में होगा 'राज्य स्तरीय सम्मान समारोह', शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिलेगा सम्मान... देखिए पूरी सूची...

कैमरामैन के डेडीकेशन को देखने के बाद लोग इम्प्रेस हो गए हैं और वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.

एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा है, “इतना बड़ा हादसा हो गया पर कैमरामैन अपनी ड्यूटी नहीं भूला”. तो वहीं एक अन्य ने लिखा है, “कैमरामैन हमेशा कैमरामैन ही रहता है”. तो वहीं एक अन्य लिखते हैं, “खतरों का खिलाड़ी निकला भाई”. इस तरह से इस वीडियो पर लोगों के जबरदस्त रिएक्शन आ रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधार के लिए कलेक्टर ने दिए विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और मैथमेटिक्स में शिक्षकों की उपलब्धता पर जोर, ड्रॉपआउट रोकने, कमजोर विद्यालयों की समीक्षा और स्मार्ट क्लास के बेहतर उपयोग के निर्देश

Related posts:

error: Content is protected !!