Sakti News : छोटे-बड़े ढाबा में शराब उपलब्ध, ढाबा संचालकों को थाने से मिली छूट, हर महीने थाने में रुपये देने का पुलिस पर लगा आरोप

सक्ती. क्षेत्र के छोटे बड़े ढाबा में शराब उपलब्ध कराया जा रहा है और इसके लिए ढाबा संचालकों को थाने से छूट मिली हुई है, क्यों कि ढाबा संचालक थाने में 5 हजार रुपये देते है. इसका खुलासा खुद ढाबा संचालक ने किया है और अब यह वीडियो जमकर वायरल भी हो रहा है. जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है.



दरअसल, यह मामला तब सामने आया जब सक्ती एसडीओपी तस्लीम आरिफ ढाबा में रेड कार्रवाई के लिए गए और तीन ढाबा पर कार्रवाई करते हुए 3 ढाबा संचालकों से शराब बरामद की है, पुलिस ने मामले में तीन ढाबा संचालकों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Fire : इंदिरा उद्यान में लगी भीषण आग, ढाई घण्टे की मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

ढाबा संचालक का कहना है कि लोगों को शराब उपलब्ध कराने के लिए ढाबा में शराब रखता है और इसके लिए वह थाने में टीआई, समेत पुलिसकर्मियों को 5 हजार रुपये महीने के हिसाब से देता है. इसके चलते पुलिस कार्रवाई नहीं करती है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara Arrest : 90 पाव देशी प्लेन शराब का परिवहन करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस ने की कार्रवाई, परिवहन में प्रयुक्त बाइक जब्त

दूसरी ओर एएसपी गायत्री सिंह का कहना है कि 3 ढाबा संचालकों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है और पुलिसकर्मियों पर लगे आरोप पर जांच जारी है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Murder Arrest : करही गोलीकांड और हत्या का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य साजिशकर्ता हिरासत में, पुलिस को अन्य 3 बदमाशों की तलाश, 29 दिन बाद खुले राज, लेकिन मृतक युवक के पिता ने कह दी बड़ी बात, पुलिस से की ये मांग... डिटेल में पढ़िए...

हालांकि, सबसे बड़ा सवाल है कि पुलिसर्मियों को क्या वेतन कम पड़ रहा है, जिसके चलते आए दिन पुलिस पर रुपये के लेनदेन को लेकर आरोप लगता है. पुलिस, कानून की रक्षा के लिए तैनात की जाती है, लेकिन वही पुलिस रुपये के लेनदेन पर उतर जाए तो क्या होगा ?

error: Content is protected !!