JanjgirChampa Accident : ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार दो लोगों की हालत गंभीर, एक बिलासपुर रेफर, बलौदा क्षेत्र में हुई घटना

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा ब्लॉक के करमंदी गांव में ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी है. ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार शख्स हरनारायण बिंझवार और सुखनन्द बिंझवार को गंभीर चोट आई है और हरनारायण बिंझवार को जिला अस्पताल से बिलासपुर रेफर किया गया है. वहीं सुखनन्द बिंझवार की जिला अस्पताल में इलाज जारी है.

 



मिली जानकारी के अनुसार, बाइक सवार शख्स हर नारायण बिंझवार और सुखनन्द बिंझवार करमंदी गांव से केराकछार गांव आने घर वापस जा रहा था. तभी करमंदी गांव में ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को ठोकर मार दी और बाइक सवार दोनों शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

घटना के बाद घायलों को 108 एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल लाया गया. जहां से हरनारायण बिंझवार को बिलासपुर रेफर किया गया है। वहीं सुखनन्द बिंझवार का जिला अस्पताल में इलाज जारी है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

Related posts:

error: Content is protected !!